फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moon Rise Time in UP City Wise: करवा चौथ आज, जानें यूपी के किस शहर में कब देख सकेंगे चांद

Fri, 10 Oct 2025 05:17 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा

सार

देशभर में आज करवा चौथ का व्रत है। वैदिक पंचांग के अनुसार, लखनऊ में आज रात को चंद्रोदय का समय रात 08 बजकर 02 मिनट पर होगा। लेकिन अलग-अलग शहरों में चांद के निकलने के समय में बदलाव है। यहां देखें आपके शहर में कब निकलेगा चांद... 
विज्ञापन
यूपी में कब निकलेगा करवा चौथ का चांद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Karwa Chauth 2025 Moon Rise Time: हिंदू धर्म में करवा चौथ का त्योहार अत्यंत पवित्र और शुभ माना जाता है। देशभर में आज करवा चौथ का व्रत है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, यह व्रत विवाहित महिलाएं अपने पति की दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और जीवन में उन्नति की कामना से करती हैं।

विज्ञापन

इस दिन सुहागिन महिलाएं सूर्योदय से चंद्रोदय तक निर्जला व्रत रखती हैं- यानी दिनभर जल तक ग्रहण नहीं करतीं। शाम के समय करवा माता की पूजा की जाती है, जिसमें महिलाएं 16 श्रृंगार कर विधि-विधान से पूजा करती हैं और करवा चौथ की कथा सुनती हैं।

रात्रि में चंद्रमा के उदय के बाद महिलाएं छलनी से चंद्र देव के दर्शन करती हैं, उन्हें अर्घ्य अर्पित करती हैं और फिर अपने पति के हाथों से जल ग्रहण कर व्रत का समापन करती हैं। यह परंपरा न केवल पति-पत्नी के प्रेम और विश्वास का प्रतीक है, बल्कि पारिवारिक सुख और सौहार्द का भी प्रतीक मानी जाती है।

करवा चौथ पर चंद्रोदय का समय ( Karwa Chauth 2025 Moonrise Timing)
वैदिक पंचांग के अनुसार, लखनऊ में आज रात को चंद्रोदय का समय रात 08 बजकर 02 मिनट पर होगा। लेकिन अलग-अलग शहरों में चांद के निकलने के समय भी अलग-अलग रहेगा। 
विज्ञापन

आज करवा चौथ पर अलग-अलग शहरों में कब निकलेगा चांद
शहर समय
लखनऊ  8 बजकर 02 मिनट
कानपुर  8 बजकर 06 मिनट
अगरा  8 बजकर 14 मिनट
मथुरा  8 बजकर 16 मिनट
झांसी  8 बजकर 17 मिनट
गाजियाबाद  8 बजकर 12 मिनट
मेरठ  8 बजकर 10 मिनट
हापुड़ 8 बजकर 10 मिनट
गोरखपुर 7 बजकर 53 मिनट
अलीगढ़ 8 बजकर 12 मिनट
बनारस  7 बजकर 58 मिनट
प्रयागराज  8 बजकर 02 मिनट
अयोध्या  8 बजकर 49 मिनट
मुरादाबाद  8 बजकर 06 मिनट
बरेली  8 बजकर 05 मिनट
अमरोहा 8 बजकर 07 मिनट
पीलीभीत  8 बजकर 01 मिनट
लखीमपुर खीरी  8 बजे
बहराइच  7 बजकर 57 मिनट
मैनपुरी 8 बजकर 09 मिनट
एटा  8 बजकर 10 मिनट
देवरिया  7 बजकर 52 मिनट
आजमगढ़ 7 बजकर 55 मिनट
बिजनौर  8 बजकर 07 मिनट
बस्ती  7 बजकर 55 मिनट
बलिया  7 बजकर 52 मिनट
शामली  8 बजकर 11 मिनट
शाहजहांपुर  8 बजकर 04 मिनट
गोंडा  7 बजकर 57 मिनट
मुजफ्फरनगर  8 बजकर 09 मिनट
उन्नाव  8 बजकर 09 मिनट
हरदोई  8 बजकर 04 मिनट
ललितपुर  8 बजकर 18 मिनट
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें