फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: राजधानी में मानसूनी बूंदाबांदी अब आखिरी दाैर में

विज्ञापन
सोमवार दोपहर बाद राजधानी के वि​भिन्न इलाकों में हुई बारिश।  - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी में मानसूनी बारिश अपने आखिरी दाैर में है। सुबह-शाम की हवा में ठंडक घुलने लगी है। दो दिन पहले ही राजधानी के लोग उमस भरी गर्मी से बेचैन थे, लेकिन अब पारे में उतार चढ़ाव के साथ जल्द ही शरद ऋतु की दस्तक होने वाली है। माैसम विभाग का कहना है कि मंगलवार को भी बूंदाबांदी की परिस्थितियां बन सकती हैं।
विज्ञापन

सोमवार को दिन चढ़ने के साथ बादलों की सक्रियता बढ़ी और दोपहर बाद शहर के विभिन्न इलाकों में तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी देखने को मिली। शाम तक लखनऊ में 1.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि राजधानी लखनऊ सहित पूरे प्रदेश में मानसूनी बूंदाबांदी अंतिम चरण में है। 10 अक्तूबर से राजधानी सहित पूरे प्रदेश से मानसून के वापसी की परिस्थितियां बन सकती हैं।

सोमवार को अधिकतम तापमान 0.9 डिग्री की गिरावट के साथ 33.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं रात का पारा 1.7 डिग्री की बढ़त के साथ 25.9 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड हुआ।
विज्ञापन




तीन दिन के दाैरान पारे में उतार-चढ़ाव

दिन अधिकतम न्यूनतम आर्द्रता

4 अक्तूबर 31.1 24.2 95%
5 अक्तूबर 34.0 24.4 95%
6 अक्तूबर 33.1 25.9 90%
नोट : सभी तापमान डिग्री सेल्सियस में।

सोमवार दोपहर बाद राजधानी के विभिन्न इलाकों में हुई बारिश। - फोटो : अमर उजाला

सोमवार दोपहर बाद राजधानी के विभिन्न इलाकों में हुई बारिश। - फोटो : अमर उजाला

सोमवार दोपहर बाद राजधानी के विभिन्न इलाकों में हुई बारिश। - फोटो : अमर उजाला

सोमवार दोपहर बाद राजधानी के विभिन्न इलाकों में हुई बारिश। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें