ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रेनो वेस्ट में चल रहे मानसून कप सीजन-एक में मॉनक्स ने योद्धा-11 को 29 रन से पराजित किया। मैच में शशांक विशेन को मैन ऑफ द मैच रहे। मॉनक्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए टी-20 मुकाबले में दो विकेट के नुकसान पर 144 रन का स्कोर खड़ा किया। नितिन सेठ ने 42 रन की पारी खेली। लक्ष्य को हासिल करने उतरी योद्धा-11 की टीम दस विकेट के नुकसान पर 115 रन ही जोड़ सकी।