ग्रेटर नोएडा। आईटीएस इंजीनियरिंग कॉलेज के सरदार पटेल सभागार में बीटेक बैच 2025-29 के छात्रों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम हुआ। उद्योग विशेषज्ञों ने छात्रों को कॅरिअर की संभावनाओं, नवाचार की भूमिका और कौशल की जानकारी दी। कार्यक्रम में कई गतिविधियां भी आयोजित की गईं। इस मौके पर डॉ. दीपा सिंह, मनोज, ऋषिका वर्मा, मधु के. बुजू, डॉ. एसपी मिश्रा, डॉ. आरपी चड्ढा, सोहिल चड्ढा, निदेशक डॉ. मयंक गर्ग, डीन अकादमिक डॉ. विष्णु शर्मा, डॉ. संजय यादव आदि मौजूद रहे। ब्यूरो