फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सेक्टर 19 में बंदरों ने लोगों को काटा

विज्ञापन
नोएडा सेक्टर 19 में बंदरों को पकड़वाया गया।
विज्ञापन
-पार्कों में 15-20 के झुंड में पहुंच रहे बंदर, कई लोगों को काटने के बाद प्राधिकरण ने पकड़े बंदर
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-11 के बाद अब सेक्टर-19 के पार्कों में भी बंदरों के झुंड से निवासी परेशान हैं। आरडब्ल्यूए के अनुसार पिछले कुछ दिनों से रोजाना 15 से 20 बंदरों का झुंड पार्कों में पहुंच रहा था। इनके कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। आरडब्ल्यूए ने कई निवासियों को बंदरों के काटने से चोट लगने का भी दावा किया है।



सेक्टर-19 आरडब्ल्यूए अध्यक्ष आरसी गुप्ता ने बताया कि उन्होंने नोएडा प्राधिकरण के वरिष्ठ प्रबंधक (वर्क सर्किल-2) कपिल सिंह से शिकायत की थी। शिकायत पर अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जन स्वास्थ्य विभाग के संबंधित अधिकारी शंकर शर्मा को कार्रवाई के निर्देश दिए। रविवार को शंकर शर्मा के नेतृत्व में बंदर पकड़ने वाली विशेषज्ञ टीम सेक्टर-19 पहुंची। टीम ने सेक्टर के विभिन्न पार्कों का निरीक्षण किया और कार्रवाई करते हुए नौ बंदरों को पकड़कर वहां से हटाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्टर 11 के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष अनुज गुप्ता ने बताया कि पिछले महीने इसी तरह दिल्ली की तरफ से आने वाले बंदरों ने घर में घुसकर उत्पात मचाया था। जहां उन्होंने घर के सामान को खराब करना शुरू कर दिया था, कुछ लोगों को काट भी लिया। इसके बाद प्राधिकरण से शिकायत के बाद टीम ने बंदरों को पकड़ा गया था। वहीं अध्यक्ष का कहना है कि यह समस्या अभी भी बरकरार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें