फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पारस सीजंस सोसाइटी में बंदरों का आतंक

विज्ञापन
विज्ञापन
पारस सीजंस सोसाइटी में बंदरों का आतंक
विज्ञापन

नोएडा। सेक्टर-168 स्थित पारस सीजंस सोसाइटी में बंदरों के आतंक से निवासी परेशान हैं। बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं में डर का माहौल है। बंदर संपत्ति को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं। निवासियों के मुताबिक, बंदर भोजन की तलाश में घरों के अंदर तक घुस आते हैं। खिड़कियों की जालियां, गमले और अन्य घरेलू सामान को भी नुकसान पहुंचाते हैं। निवासियों के मुताबिक समस्या लगातार बढ़ रही है। बच्चों का बाहर खेलना और बुजुर्गों का टहलना मुश्किल हो गया है। इस संबंध में निवासी वन विभाग और नोएडा प्राधिकरण के सहयोग एवं स्थायी समाधान की मांग कर रहे हैं। सोसाइटी निवासी प्रशांत माहेश्वरी ने बताया कि वाहन पार्क करते समय 4-5 बंदरों ने हमला कर दिया था। सोसाइटी निवासी मोहन नेगी ने बताया कि सुबह टहलते हुए बंदर कई बार झपट चुके हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें