हिन्दू सम्मेलन के लिए निकाली बाइक रैली
ग्रेटर नोएडा। आठ फरवरी को आयोजित होने वाले विशाल हिन्दू सम्मेलन को लेकर समाज में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से रविवार को हिन्दू सम्मेलन जागरण बाइक रैली का आयोजन किया गया। रैली तिकोना पार्क, निराला स्टेट और स्प्रिंग मीडोज के मध्य स्थित स्थल से सुबह 10 बजे प्रारंभ हुई। स्प्रिंग मीडोज, ला रेजिडेंशिया, एलिगेंट विला, निराला पुलिस चौकी, पटेल न्यूटाउन, निराला एस्टेट होते हुए तिकोना पार्क में आकर संपन्न हुई। आयोजकों ने हिन्दू समाज के सभी वर्गों से हिन्दू सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर सहभागिता करने का आह्वान किया। ब्यूरो