फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सेक्टरों में बढ़ रहा बंदरों का आतंक

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। शहर के कई सेक्टरों में बंदरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। बंदरों के झुंड घरों के आसपास पहुंचकर पानी की पाइपलाइन और टंकियों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। निवासियों का आरोप है कि प्राधिकरण के इंतजाम नाकाफी हैं। सेक्टर-51 निवासी संजीव कुमार ने बताया कि 15 से अधिक बंदरों का झुंड रोजाना घरों के पास पहुंचता है। बंदर पानी की लाइन क्षतिग्रस्त करने के साथ टंकी के ढक्कन तोड़ देते हैं। घर में घुसकर रसोई का सामान भी बिखेर देते हैं। रविवार को बंदरों ने घर के पास खड़े वाहन के शीशे तोड़ दिए। इससे बुजुर्गों और बच्चों में डर है। निवासियों के मुताबिक, सेक्टर-11, 12 और 39 में भी समस्या बढ़ रही है। सेक्टर निवासी अर्श अरोड़ा ने बताया कि बंदरों को पकड़ने के लिए करीब दो महीने पहले पिंजरा लगाया गया था, लेकिन अब तक उसमें एक भी बंदर नहीं फंसा। निवासियों ने प्राधिकरण से प्रभावी कार्रवाई की मांग की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें