फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ग्रेनो वेस्ट की सोसाइटियों में बंदरों का आतंक, दहशत में लोग

विज्ञापन
अंकित कुमार त्यागी , फोर्थ एवेन्यू एओए सेक्रेटरी
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


ग्रेनो वेस्ट की सोसाइटियों में बंदरों का आतंक, दहशत में लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट की कई सोसाइटियों में बंदरों की बढ़ती संख्या ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। गौड़ सिटी के फोर्थ एवेन्यू और गैलेक्सी वेगा सोसाइटी में बंदर परिसर में घूमते दिखाई देते हैं। बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है।
निवासियों ने बताया कि बंदर कई बार बच्चों पर हमला करने की कोशिश कर चुके हैं। घरों की बालकनी और पार्क एरिया में भी पहुंच जाते हैं। बच्चों को अकेले खेलने भेजने से लोग डर रहे हैं। बंदरों की वजह से बच्चे पार्क में भी खेलने नहीं जा पा रहे हैं। वहीं, गैलेक्सी वेगा सोसाइटी के लोगों ने बताया बंदर कई बार हाथों से सामान छुड़ाकर ले जाते हैं। निवासियों का कहना है कि सोसाइटी में सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ बंदरों को नियंत्रित करने के लिए भी कदम उठाए जाने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सोसाइटी में बंदरों का आना परेशानी बन गया है। बच्चे बाहर खेलने जाते हैं तो डर बना रहता है। कपिल कुमार त्यागी , गौड़ सिटी फोर्थ एवेन्यू एओए अध्यक्ष
- बंदर कई बार बच्चों के पास तक पहुंच चुके हैं। लोगों को हमेशा सतर्क रहना पड़ता है। कमल सिंह, गौड़ सिटी फोर्थ एवेन्यू एओए वाइस प्रेसिडेंट
- बंदरों की वजह से बुजुर्गों और बच्चों को ज्यादा परेशानी हो रही है। बच्चों पर हमला कर चुके हैं। वंदना सक्सेना , गौड़ सिटी फोर्थ एवेन्यू एओए संयुक्त सचिव
- बंदरों को रोकने की व्यवस्था भी होनी चाहिए। प्रशासन को जल्दी कदम उठाना चाहिए। अंकित कुमार त्यागी , फोर्थ एवेन्यू एओए सेक्रेटरी



अंकित कुमार त्यागी , फोर्थ एवेन्यू एओए सेक्रेटरी

अंकित कुमार त्यागी , फोर्थ एवेन्यू एओए सेक्रेटरी

अंकित कुमार त्यागी , फोर्थ एवेन्यू एओए सेक्रेटरी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें