फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दाखिल खारिज न होने पर वापस नहीं किया पैसा, चार पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दादरी। धूम मानिकपुर गांव के पास एक कॉलोनी में डेढ़ सौ वर्ग गज के प्लॉट का दाखिल खारिज न होने पर पैसा वापस न करने पर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि राजकुमार ने अपनी पत्नी के नाम लिवर ग्रींस कॉलोनी में 2024 में प्लॉट लिया था। बयाने के नाम पर उन्होंने एक लाख रुपए दिए थे। प्लॉट का सौदा 26 लाख रुपए में हुआ था। बाकी के 25 लाख रुपए भी दे दिए थे। बैनामा होने के बाद पता चला कि दाखिल खारिज नहीं है, जिस पर मालिक ने कहा कि वह पीड़ित को पैसे वापस कर देगा। मालिक ने उसे तीन चेक भी दिए, लेकिन जब उसे बैंक में लगाया तो चेक बाउंस हो गए। उसके बाद कई बार मालिक पैसे वापस करने का वायदा करता रहा, लेकिन रकम वापस नहीं की। पीड़ित ने विजय कुमार, अजय कुमार, अभिषेक और सुनील के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में लगी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें