नोएडा। सेक्टर-30 स्थित चाइल्ड पीजीआई में बाल रोग ओटोरहिनोलैरिंगोलॉजी (ईएनटी) विभाग का दूसरा स्थापना दिवस मनाया गया। इस दौरान कंटिन्युइंग मेडिकल एजुकेशन (सीएमई) का भी आयोजन हुआ। कार्यक्रम के दौरान नवजात की सुनने की क्षमता और जांच पर बात की गई। एमएएमसी दिल्ली के ईएनटी विभाग के प्रमुख डॉ. रवि मेहर ने शिशुओं की सुनने की क्षमता की जांच पर बात की। इसके साथ ही बच्चों में सुनने की क्षमता में लंबे समय तक रहने वाली कमी को रोकने के लिए शुरुआती पहचान और समय पर इलाज के बारे में भी बताया। विभाग के संकाय सदस्य डॉ. मनीष और डॉ. अभिषेक ने रेजिडेंट डॉक्टर के साथ मिलकर यह आयोजन किया।