सरपंच रेखा के पति प्रवीण ने बताया कि पंचायती जमीन का सारा पैसा खाते में जमा करा दिया था। गांव में छह-सात बार बोली कराई थी। पंचायत सचिव से जोड़ में गलती हो गई थी। कभी ढाई तो कभी तीन लाख रुपये बताए जा रहे थे। सभी खातों और जमा पैसे का मिलान कराया गया है। कोई भी व्यक्ति बैंक में पैसे की जानकारी ले सकता है। कुछ लोग पंचायत को बदनाम करने का प्रयास कर रहे हैं।