सोसायटी निवासी सत्य प्रकाश यादव ने गुरुवार शाम करीब 7 बजे सोसायटी मार्केट में मोमोज की दुकान लगाने वाला 18 वर्षीय युवक सिलेंडर से गैस रिसाव होने के बाद लगी आग की चपेट में आ गया। आग लगते ही मौके पर अफरातफरी मच गई। सिलेंडर के पास खड़ा दीपक बुरी तरह से झुलस गया। उसका गला और दोनों हाथ गंभीर रूप से जल गए।
घटना के बाद मौके पर मौजूद सोसायटी निवासी की मदद से तुरंत अपनी कार से उसे न्यूमेड अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया। स्थानीय निवासियों ने बताया कि सोसायटी परिसर में अवैध रूप से लगाई गई दुकानों में एलपीजी सिलेंडर का खुलेआम व्यावसायिक इस्तेमाल किया जाता है। इससे आए दिन खतरे की संभावना रहती है।
कई बार इस समस्या की शिकायत की जा चुकी है, लेकिन ठोस कार्रवाई नहीं हुई। प्रशासन से मांग की है कि अवैध दुकानों और सिलेंडरों पर सख्त कार्रवाई की जाए। जिससे भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।