फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेज छोड़ने के बहाने युवती से छेड़छाड़

Fri, 23 Aug 2019 12:06 AM IST
नोएडा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
- फोटो : pexels.com
विज्ञापन
फिरोजपुर झिरका पुलिस ने एक लड़की की शिकायत पर एक युवक के खिलाफ छेड़छाड़, जातिसूचक शब्द कहने तथा जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया है। लड़की ने झिरका पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह रायपुर से कॉलेज में पढ़ने पुन्हाना आ रही थी। मोटरसाइकिल सवार आसिफ ने उससे कहा कि वह भी पुन्हाना जा रहा उसे कॉलेज छोड़ देगा।
विज्ञापन


वह आशिफ को पहले से पहचानती है। पुन्हाना पहुंचने पर उसने बाइक रोकने के लिए कहा लेकिन आसिफ ने उसके नाक पर रुमाल लगा दिया, जिससे उसे बेहोशी छा गई इस दौरान आसिफ ने उससे छेड़छाड़ की। विरोध करने पर जाति सूचक शब्द कहे और जान से मारने की धमकी दी। फिरोज पुर झिरका डीएसपी अनिल कुमार यादव ने बताया कि लड़की की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें