नोएडा। सेक्टर 82 स्थित केंद्रीय विहार 2 सोसाइटी में रविवार को एओए के चुनाव संपन्न हुए। इस चुनाव में कृष्णा त्यागी की टीम ने 10 में 8 सीट जीत कर तीसरी बार जीत हासिल की है। चुनाव की प्रक्रिया में सभी पदाधिकारी सर्वसम्मति से चुने गए। चुनाव के बाद विजेता टीम से अध्यक्ष मोहन लाल शर्मा, उपाध्यक्ष कृष्णा त्यागी, सचिव रमेश शर्मा और दिनेश कुमार को कोषाध्यक्ष चुना गया है। चुनाव की प्रक्रिया में सबसे अधिक वोट कृष्णा त्यागी को मिले हैं। 10 विजेता सदस्यों में कृष्णा त्यागी, चीनु भाई पटेल, रमेश शर्मा, मोहन लाल शर्मा, दिनेश कुमार, कृष्णा मुरारी, प्रभा चंद्र महाराणा, त्रिलोक चंद कैन, अविनाश ध्यानी और दिलबाग सिंह निझर शामिल हैं। ब्यूरो