फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मोदी मॉल पर 25 लाख रुपये का जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
- सेक्टर-25 ए स्थित मॉल में प्राधिकरण के जन स्वास्थ्य विभाग ने किया औचक निरीक्षण, गंदगी और सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग मिला
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। सेक्टर-25 ए स्थित मोदी मॉल पर नोएडा प्राधिकरण ने 25 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। प्राधिकरण के जन स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को औचक निरीक्षण के बाद कार्रवाई की। प्राधिकरण की ओर से बताया गया कि मॉल में बड़े कूड़ा उत्पादकों के लिए बने नियमों का पालन नहीं किया जा रहा था। कूड़े की छंटनी भी नहीं की जा रही थी। इसके साथ ही मॉल की दुकानों में सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग भी पाया गया। जुर्माना जमा करने के लिए प्राधिकरण ने मॉल प्रबंधन को एक सप्ताह का समय दिया है। प्राधिकरण का यह निरीक्षण जन स्वास्थ्य विभाग के जीएम एस पी सिंह व वरिष्ठ प्रबंधक गौरव बंसल ने किया।
विज्ञापन

जीएम ने बताया कि निरीक्षण में सामने आया कि यहां पर बड़े कूड़ा उत्पादक (बल्क वेस्ट जनरेटर) के नियमों के अनुरूप अपशिष्ट पृथक्करण, भंडारण एवं निस्तारण नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है। कई कमियां मिलने पर मोदी मॉल प्रबंधन पर 25 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। एक सप्ताह के अंदर जुर्माना जमा नहीं कराने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि शहर के दूसरे मॉल में भी निरीक्षण कर जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें