फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: फंदे से लटकी मिली नवविवाहिता

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। 25 फुटा रोड पर रहने वाली एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मृतका के परिजनों ने उसके ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। मूलरूप से जिला कासगंज निवासी अभिषेक पाल सेक्टर-63 थाना क्षेत्र स्थित एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। करीब छह माह पूर्व उसका विवाह कासगंज निवासी पूजा से हुआ था। शादी के बाद से अभिषेक 25 फुटा रोड स्थित कॉलोनी में पूजा के साथ किराए के घर में रह रहा था। सोमवार सुबह अभिषेक ड्यूटी करने कंपनी चला गया। शाम को घर लौटा तो कमरे में पंखे के सहारे पूजा का शव लटका हुआ मिला। कोतवाली प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें