फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जेवर सीएचसी में तैयार हुआ आधुनिक मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर

विज्ञापन
जेवर सीएचसी में बनकर तैयार हुआ नया ओटी
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


- आधुनिक तकनीक से लैस, मरीजों को स्थानीय स्तर पर मिल सकेगी बेहतर सुविधा

पुनीत कुमार
यमुना सिटी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) जेवर में मरीजों को बेहतर और आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में नया कदम उठाया गया है। अस्पताल में आधुनिक तकनीक से लैस मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर तैयार हो गया है। इसके संचालन के बाद मरीजों को ऑपरेशन के दौरान पहले की अपेक्षा बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। नए ओटी में संक्रमण से बचाव, तापमान नियंत्रण और निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए आधुनिक व्यवस्थाएं की गई हैं।
सीएचसी में पहले संचालित ऑपरेशन थिएटर में आधुनिक सुविधाएं सीमित थीं। नए मॉड्यूलर ओटी में केंद्रीयकृत एसी लगाया गया है, जिससे ऑपरेशन के दौरान तापमान नियंत्रित रहेगा। इससे चिकित्सकों और मरीजों को गर्मी के मौसम में भी सुविधा मिलेगी। ओटी में एयर फिल्टर की व्यवस्था भी की गई है। इससे अंदर की हवा को स्वच्छ रखने और सूक्ष्म कणों व बैक्टीरिया की मात्रा कम करने में मदद मिलेगी। इससे ऑपरेशन के दौरान संक्रमण के जोखिम को कम करने में मदद मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

बिजली जाने पर भी प्रभावित नहीं होगी प्रक्रिया: नए ऑपरेशन थिएटर में निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए पांच किलोवाट क्षमता का पावर बैकअप लगाया गया है। बिजली कटौती होने की स्थिति में बैकअप के जरिए आवश्यक उपकरण और व्यवस्थाएं संचालित रखी जा सकेंगी। इससे ऑपरेशन के दौरान उपचार प्रक्रिया बाधित होने की संभावना कम होगी और चिकित्सकों को मरीजों के उपचार में सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

स्थानीय मरीजों को मिलेगा लाभ: मॉड्यूलर ओटी के तैयार होने से जेवर सीएचसी में उपचार कराने वाले मरीजों को स्थानीय स्तर पर बेहतर ऑपरेशन सुविधा मिलने की उम्मीद है। आधुनिक सुविधाओं से चिकित्सकों को नियंत्रित और सुरक्षित वातावरण में ऑपरेशन करने में मदद मिलेगी। इसके शुरू होने के बाद मरीजों को ऑपरेशन के लिए दूसरे बड़े अस्पतालों पर निर्भरता कम करने में भी सहायता मिल सकती है।
नए ऑपरेशन थिएटर का संचालन शुरू होने के बाद मरीजों को पहले की अपेक्षा और बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। -डॉ. सर्फे जया, चिकित्सा अधीक्षक, जेवर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें