नवीन शैक्षिक सूचना वॉल व आधुनिक ग्रीन बोर्ड का हुआ लोकार्पण
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर- 62 स्थित कंपोजिट विद्यालय में केयरिंग एसोसिएशन इंडिया की ओर से रश्मि इनिशिएटिव के अंतर्गत नवीन शैक्षिक सूचना वॉल और दीवारों पर पेंट किए गए बोर्डों के स्थान पर आधुनिक ग्रीन बोर्डों का लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के पूर्व मंत्री व भाजपा पश्चिम उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष नवाब सिंह नागर शामिल हुए। उन्होंने विद्यालय परिसर में विकसित नई शैक्षिक सुविधाओं का उद्घाटन किया और मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। नवाब सिंह नागर ने कहा कि शिक्षा ही व्यक्ति के जीवन को सही दिशा देने का सबसे प्रभावी माध्यम है। एक शिक्षित समाज ही राष्ट्र को सशक्त, आत्मनिर्भर और विकसित बना सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों से पूरी लगन, अनुशासन और ईमानदारी के साथ अध्ययन करने का आह्वान किया।
केयरिंग एसोसिएशन इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवांश श्रीवास्तव ने बताया कि रश्मि इनिशिएटिव का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, प्रेरणादायी शिक्षण वातावरण और आधुनिक शैक्षिक संसाधन उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम में केयरिंग एसोसिएशन इंडिया के रजत त्यागी, शैलेंद्र सिंह, पंकज त्रिपाठी, पुनीत शर्मा, प्रिंस त्यागी, आयुषी कुशवाहा, दुष्यंत राणा, सचिन आदि मौजूद रहें।
नवीन शैक्षिक सूचना वॉल व आधुनिक ग्रीन बोर्ड का प्रदेश के पूर्व मंत्री और भाजपा पश्चिमी उत्तर प्