फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mock Drill: ग्रेटर नोएडा में कल होगा ब्लैकआउट, शाम छह बजते ही बजेगा हवाई हमले का सांकेतिक सायरन

Thu, 22 Jan 2026 11:07 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा

सार

शुक्रवार को प्रदेश के सभी 75 जिलों में एक साथ यह ब्लैकआउट ड्रिल होनी है। मॉक ड्रिल के दौरान हवाई हमले की चेतावनी के लिए ध्वनित किया जाएगा, जिसके साथ ही विद्युत आपूर्ति बाधित कर ब्लैकआउट किया जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

युद्ध या किसी आपात स्थिति से निपटने के लिए शुक्रवार शाम छह बजे से ब्लैकआउट ड्रिल की होगी। जिला प्रशासन और बिजली विभाग की ओर से ग्रेनो स्थित शारदा यूनिवर्सिटी में यह ड्रिल कराई जाएगी।

विज्ञापन

प्रदेश के सभी 75 जिलों में एक साथ यह ब्लैकआउट ड्रिल होनी है। मॉक ड्रिल के दौरान हवाई हमले की चेतावनी के लिए ध्वनित किया जाएगा, जिसके साथ ही विद्युत आपूर्ति बाधित कर ब्लैकआउट किया जाएगा। नागरिकों की ओर से सुरक्षित रूप से जमीन पर लेट कर शरण लेने की प्रक्रिया का प्रदर्शन किया जाएगा। हवाई हमला समाप्त होने पर ऑल क्लियर सायरन बजाया जाएगा।
विज्ञापन

इस मॉक ड्रिल में नागरिक सुरक्षा के न्यूनतम 50 स्वयंसेवक, पॉवर कारपोरेशन विभाग, अग्निशमन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, डीडीएमए, पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन की सहभागिता रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें