नोएडा। बाइक सवार बदमाशों ने कोतवाली फेज-1 क्षेत्र में एक युवक से मोबाइल छीन लिया। वारदात के समय युवक कंपनी से घर जा रहा था। इस मामले में कोतवाली फेज वन पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। हरौला गांव के ड्रीम पीजी में रहने वाले हरिश्चंद्र नोएडा की एक कंपनी में काम करते हैं। वह सोमवार की शाम कार्यालय से घर जा रहे थे। सेक्टर 5ए में किसी परिचित का फोन आने पर बात करते हुए चलने लगे। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाश आए और हाथ से मोबाइल झपट ले गए। कोतवाली फेज वन के प्रभारी निरीक्षक अमित मान ने बताया कि बदमाशों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। ब्यूरो