ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रेनो वेस्ट स्थित सेंचुरियन क्रिकेट मैदान पर चल रहे सेंचुरियन कप सीजन-15 कप के लीग मैच में टीम ए7 ने नोएडा ब्लास्टर्स को पांच विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी नोएडा ब्लास्टर्स ने टी-20 मुकाबले में 9 विकेट के नुकसान पर 190 रन बनाए। शिखर ने 57 रन की पारी खेली। विपक्षी टीम की ओर से राहुल व सुमित तिवारी ने तीन-तीन विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम ए7 की टीम ने पांच विकेट के नुकसान पर 192 रन बनाकर मैच में जीत हासिल की। पारस ने 86 रन की पारी खेली। पारस को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।