फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दुकान से 30 मोबाइल व एक लैपटॉप चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। मामूरा गांव की एक दुकान से 30 मोबाइल व एक लैपटॉप चोरी होने का मामला सामने आया है। इस मामले में कोतवाली फेज थ्री पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। मामूरा गांव के गली नंबर छह में चेतन चौहान परिवार के साथ रहते हैं। वह गली नंबर पांच में स्मार्ट इलेक्ट्रानिक्स नाम से मोबाइल की दुकान चलाते हैं। वह सात फरवरी की रात दुकान बंद कर घर चले गए। रात में चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर 21 नए मोबाइल, नौ पुराने मोबाइल फोन और एक लैपटाप चोरी कर लिया। जब अगले दिन वह दुकान पहुंचे तब चोरी का पता चला। एसीपी उमेश यादव का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें