ग्रेटर नोएडा। एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा के कार्यालय के बाहर खड़े होकर रील बनाने का वीडियो सामने आया है। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक एसीपी कार्यालय के बाहर खड़े होकर टशनबाजी दिखा रहा है। सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की ओर ओर से वायरल वीडियो की जांच शुरू कर दी गई है। मीडिया सेल का कहना है कि प्रकरण में ईकोटेक-1 कोतवाली प्रभारी को जांच कर नियमानुसार विधिक कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया है। ब्यूरो