फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ग्राहक बनकर आया युवक मोबाइल लेकर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर कस्बे में एक मोबाइल दुकान पर ग्राहक बनकर आया युवक मोबाइल फोन चोरी कर फरार हो गया। सूरजपुर निवासी गगन कुमार शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 16 फरवरी को दोपहर उनकी दुकान मैट्रिक्स नेटवर्क मोबाइल शॉप पर एक युवक ग्राहक बनकर आया। वह रेडमी नोट 15 प्रो प्लस मोबाइल देखने लगा। इसी दौरान उसने दुकानदार से दूसरा मॉडल दिखाने को कहा। जैसे ही दुकानदार दूसरा फोन निकालने के लिए मुड़ा। आरोपी मौका पाकर काउंटर पर रखा रेडमी नोट 15 प्रो प्लस उठाकर भाग गया। वह आरोपी के पीछे भागे, लेकिन दुकान पर अन्य कोई कर्मचारी न होने के कारण उसे वापस लौटना पड़ा। चोरी हुए मोबाइल की कीमत करीब 39,999 रुपये है। वहीं कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें