फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पंचायतें बहाल कराने की मांग को लेकर राज्यमंत्री से मिले किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्धनगर के नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरणों के अधिसूचित गांवों में पंचायत व्यवस्था बहाल कराने की मांग को लेकर किसान संगठन का प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश के पंचायत राज मंत्री ओमप्रकाश राज भर से मिला। पंचायत व्यवस्था खत्म होने से गांवों में हो रही दिक्कतों की जानकारी दी गई। उन्होंने जल्द ही मुख्यमंत्री से बात कर जिले के ग्रामीणों की समस्या समाधान कराने का भरोसा दिया है। ग्रेटर नोएडा किसान विकास समिति के सचिव सुरेंद्र सिंह भाटी ने बताया कि एक प्रतिनिधि मंडल मेरठ के सर्किट हाउस में उत्तर प्रदेश के पंचायत राज मंत्री ओम प्रकाश राज भर से मिला। नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरणों के तहत अधिसूचित गांवों में पंचायत व्यवस्था खत्म होने से ग्रामीणों को जरूरी सुविधाएं नहीं मिलने, शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिलने समेत जानकारी दी गई। किसानों की समस्या सुनने के बाद पंचायत राज्य मंत्री ने मुख्यमंत्री स्तर पर बात करके समस्या का समाधान कराने की भरोसा दिया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें