नोएडा। सेक्टर-51 मेट्रो स्टेशन के पास टप्पेबाजों ने चालाकी दिखाते हुए एक कार चालक का कीमती मोबाइल फोन उड़ा लिया। दिल्ली के कृष्णा नगर निवासी कपिल नागपाल नोएडा से दिल्ली जा रहे थे। हीरा स्वीट्स के पास अचानक एक युवक उनकी गाड़ी के सामने आकर रुक गया और खिड़की पर जोर-जोर से हाथ मारने लगा। जैसे ही कपिल ने शीशा नीचे किया, युवक ने टक्कर मारने का आरोप लगाकर उन्हें बातों में उलझा लिया। इसी दौरान दूसरा युवक कार के दूसरी ओर पहुंचकर डैशबोर्ड से उनका सैमसंग मोबाइल चुपचाप निकाल कर ले गया। आगे बढ़ने पर कपिल को फोन गायब मिला, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। संवाद