(अदालत से)
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। जिला अदालत ने एनडीपीएस एक्ट के मामले में दोषी मुर्शिदाबाद पश्चिम बंगाल निवासी रूप कुमार हलदर को दोषी करार देते हुए छह माह 17 दिन की सजा सुनाई है। साथ ही एक हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना जमा नहीं करने पर तीन दिन का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। सेक्टर-63 कोतवाली पुलिस ने 29 अप्रैल 2025 को रूप कुमार हलदर को हिंडन नदीं पुल के नीचे से 1 किलो 100 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया था। आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया था। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। इसके बाद से वह जेल में बंद था।