फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बाइक सवार बदमाशों ने दो लोगों का मोबाइल छीना

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। बाइक सवार बदमाशों ने शहर में अलग-अलग दो लोगों से मोबाइल छीन लिया। इस मामले में संबंधित कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। निठारी गांव के गली नंबर तीन में रहने वाले हिमांशु सिंह ने पुलिस से शिकायत की है कि सोमवार की रात को वह घर से बाहर निकले थे। जब वह सेक्टर-19 जा रहे थे तभी बिजली घर के पास पीछे से बाइक सवार बदमाश आए और उनसे मोबाइल झपट लिया। कोतवाली सेक्टर-20 प्रभारी निरीक्षक डीपी शुक्ला का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। वहीं सेक्टर-68 के ग्रीन पार्क कॉलोनी निवासी ब्रजेश कुमार ने पुलिस से शिकायत की है कि वह नौ सितंबर की रात घर के बाहर मोबाइल पर अपने रिश्तेदार से बात कर रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाश आए और मोबाइल लूट लिया। बदमाशों ने बृजेश को धक्का देकर नीचे गिराने का भी प्रयास किया। कोतवाली फेज थ्री पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें