फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जिम्स का विशेष स्वास्थ्य पखवाड़ा आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। जिम्स ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ थीम पर विशेष स्वास्थ्य पखवाड़ा मनाएगा। निदेशक डॉ. ब्रिगेडियर राकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि 17 सितंबर से 2 अक्तूबर तक स्वास्थ्य जांच शिविर और जागरूकता कार्यक्रम होंगे। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह करेंगे। इसमें मरीजों के ईएनटी, नेत्र, दंत, बीपी, शुगर की जांच के साथ-साथ स्तन, गर्भाशय ग्रीवा और मुख के कैंसर की जांच की जाएगी। कार्यक्रम की शुरुआत बुधवार को रक्तदान शिविर के साथ होगा। इसका उद्देश्य लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करना है। 20 सितंबर को टीबी स्क्रीनिंग और निश्चय मित्र नामांकन शिविर, 21 और 28 सितंबर को गर्भवती व धात्री महिलाओं के लिए पोषण और स्तनपान संबंधी जागरूकता कार्यक्रम होंगे। आयुष्मान भारत कार्ड और वय वंदना कार्ड के पंजीकरण की सुविधा भी उपलब्ध होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें