नोएडा। कोतवाली फेज टू स्थित आगरबस्ती गांव की एक महिला ने पड़ोसी युवक पर मारपीट और धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला ने बृहस्पतिवार को पड़ोसी के खिलाफ कोतवाली फेज टू में प्राथमिकी दर्ज कराई है। महिला ने कहा कि पड़ोसी जफर के साथ गली में गंदगी फैलाने को लेकर विवाद चल रहा है। इस पर महिला और उनके पति की 14 जनवरी को जफर से कहासुनी हो गई था। इस पर उसने महिला के साथ अभद्रता की। बीचबचाव में आए पति से भी जफर ने मारपीट की और धमकी देकर भाग गया। कोतवाली प्रभारी अवधेश प्रताप सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।