फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धमकी मिलने के बाद विधायक तेजपाल की सुरक्षा बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा/दादरी। चार दिन पहले व्हाट्स एप कॉल कर परिवार सहित दादरी विधायक तेजपाल नागर को जान से मारने की धमकी के मामले में साइबर सेल की टीम जांच कर रही है। कॉल डिटेल के आधार पर आरोपी तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। इसके साथ ही विधायक और परिजनों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन

विधायक को 31 जनवरी को व्हाट्स एप कॉल कर धमकी दी गई थी। बीते रविवार को पहली कॉल सुबह 11:29 बजे आई थी। इसके बाद आरोपी ने 9 बार कॉल की थी। इनमें से तीन बार की विधायक ने कॉल रिसीव की थी। आरोपी ने प्रधानमंत्री और आरएसएस के साथ जुड़े होने के कारण विधायक को परिवार समेत जान से मारने की धमकी दी थी। विधायक ने पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह को इसकी सूचना दी थी। इसके बाद मामले में कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की थी। सहायक पुलिस आयुक्त नितिन कुमार ने बताया कि व्हाटस एप कॉल को ट्रेस करने में थोड़ा समय लगता है। साइबर सेल की मदद ली जा रही है। पुलिस की टीम मामले के खुलासे का प्रयास कर रही है। विधायक के परिवार के लिए सुरक्षा बढ़ा दी है। पुलिस कमिश्नर के आदेश पर चार पुलिसकर्मी विधायक के आवास पर तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें