फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: एयरपोर्ट पर विधायक ने की यात्रियों से बात

विज्ञापन
विज्ञापन
एयरपोर्ट पर विधायक ने की यात्रियों से बात
विज्ञापन

यमुना सिटी। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ानें शुरू हो चुकी हैं। यहां से हर दिन मुंबई, जम्मू, बंगलुरू और लखनऊ के लिए उड़ानें हो रही हैं। शनिवार को जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचे। यहां पर उन्होंने व्यवस्थाओें का जायजा लिया और यात्रियों से बातचीत की।
विज्ञापन

एयरपोर्ट पर यात्रियों से बात करते हुए उन्होंने एयरपोर्ट की सुविधाओं का फीड बैक लिया। उन्हें यात्रियों ने बताया कि एयरपोर्ट की सारी सुविधाएं काफी बेहतरीन हैं। विधायक ने आमजनों को बताया कि जेवर का नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट केंद्र और प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल हैं। उन्होंने बताया कि अभी एयरपोर्ट पर एक चरण का काम पूरा हुआ है। आने वाले समय में जब सारे चरण पूरे हो जाएंगे तो यह एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट बनकर तैयार होगा। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट पर आने वाले सभी यात्रियों को विश्व स्तरीय सुविधाएं मिलेंगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें