फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक ने किया मॉडल संस्कृति स्कूल का उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
तावडू। सोहना-तावडू के विधायक कुंवर संजय सिंह ने शुक्रवार को मॉडल संस्कृति विद्यालय का उद्घाटन किया। इस दौरान क्षेत्र के लोगों ने विधायक का आभार जताया। विधायक संजय सिंह ने कहा कि जिस विद्यालय में उन्होंने शिक्षा प्राप्त की वहीं पर पहुंचकर वह गर्व महसूस कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि यहां आना उनकी जिंदगी के यादगार पलों में से एक है। प्रत्येक विधानसभा स्तर पर एक-एक मॉडल संस्कृति स्कूल खोले जा रहे हैं, लेकिन सोहना- तावडू विधानसभा में दो-दो मॉडल संस्कृति विद्यालयों की सौगात मिली है। इसके लिए वह मुख्यमंत्री मनोहर लाल के बहुत आभारी हैं। उन्होंने विद्यालय के खेल मैदान में 10 लाख की लागत से वाकिंग ट्रैक और प्रयोगशाला बनाने की घोषणा की। इसके अलावा खिलाड़ियों को ट्रैक सूट और सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रस्तुति देने वाले छात्र-छात्राओं को 51 हजार रुपये देने की भी घोषणा की। विधायक ने अपने गुरु रहे बलराज धारोलिया, करण सिंह आदि को शॉल देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

अधिकारियों को दिए निर्देश
मॉडल संस्कृति विद्यालय परिसर में विधायक संजय सिंह ने अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान अधिकारियों को सरकार द्वारा की गई घोषणाओं और क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों को समयावधि में पूरा करने के निर्देश दिए। विधायक ने सभी अधिकारियों को आमजन से जुड़ी समस्याओं को तत्परता से समाधान करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वह अधिकारियों की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं करेंगे। विधायक ने कहा कि जल्द ही तावड़ू में नए विकास कार्यों की रूपरेखा तैयार की जाएगी। इसके अलावा प्रस्तावित तीन हुडा सेक्टरों और लघु सचिवालय का निर्माण सहित क्षेत्र के सभी लिंक सड़कों का निर्माण करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें