फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: विधायक ने सुनीं समस्याएं, निस्तारण के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। नोएडा के विधायक और भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज सिंह ने बुधवार को नोएडा में जनसंवाद किया। इस अवसर पर उन्होंने बहलोलपुर, गढ़ी चौखंडी, निठारी तथा पंचायत घर नयाबांस में आमजन से संवाद स्थापित किया।
विज्ञापन

इस दौरान विधायक ने ग्रामवासियों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को मौके पर ही उनके निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से गांवों में पानी एवं सीवर की समस्याओं को जड़ से समाप्त करने के लिए ठोस कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। जिला अध्यक्ष महेश चौहान ने कहा कि कार्यकर्ताओं का प्रयास है कि सरकार की हर योजना का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। कार्यक्रम में चंदगीराम यादव, राजकुमार चौधरी, अमित त्यागी, मनीष तिवारी, दीनबंधु कुमार,शशिधर उपाध्याय, महेश अवाना, गिरिजा सिंह, मिथिलेश प्रधान, चमन अवाना, ओमवीर अवाना, रामनिवास यादव, राजेंद्र अवाना, सचिन अंबावत, सत्ते प्रधान, भोले प्रधान, धर्मवीर ,सुमेर रावत, सोमेंद्र, परमवीर यादव, नोएडा प्राधिकरण से विजय रावल, आर पी सिंह, मनोज चौहान प्रमोद बहल, विपुल शर्मा, बबलू यादव, अर्पित गोयल, अशोक मिश्रा, दीपक शर्मा, महेंद्र पहलवान आदि उपस्थित रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें