फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जेवर-हामिदपुर मार्ग की बदहाली पर भड़के विधायक

विज्ञापन
जेवर हामिदपुर की टूटी सड़क देखकर जेवर विधायक ने अ​धिकारियों की फोन पर लगाई क्लास
विज्ञापन
- अधिकारियों को आठ दिन का अल्टीमेटम, मरम्मत नहीं हुई तो कार्रवाई की चेतावनी
विज्ञापन

फोटो
यमुना सिटी। जेवर-हामिदपुर मार्ग की बदहाल स्थिति देखकर जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह बृहस्पतिवार को नाराज हो गए। स्थानीय लोगों की शिकायत पर उन्होंने मौके पर पहुंचकर सड़क का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को फोन कर आठ दिन में मार्ग दुरुस्त कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

लोगों ने विधायक को बताया कि मार्ग लंबे समय से खराब है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने से लोगों को आवागमन में परेशानी होती है।आरोप है कि अधिकारियों और ठेकेदार की लापरवाही के कारण सड़क की मरम्मत नहीं हो रही है। शिकायत सुनने के बाद विधायक ने अधिकारियों को फटकार लगाते हुए निर्धारित समय में काम पूरा करने को कहा। उन्होंने चेतावनी दी कि आठ दिन में सड़क की स्थिति नहीं सुधरी तो ठेकेदार और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। निर्माण और मरम्मत कार्य में लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगी। विधायक की अधिकारियों को फटकार और चेतावनी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। स्थानीय लोगों को अब जल्द सड़क की स्थिति सुधरने की उम्मीद है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें