फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: गलती मीटर रीडर की, खामियाजा भुगत रहे उपभोक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
गलती मीटर रीडर की, खामियाजा भुगत रहे उपभोक्ता
विज्ञापन

- उपभोक्ताओं को पूरा बिल जमा कराने के लिए बनाया जा रहा दबाव
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। उपभोक्ताओं के बिल को सही करने के बजाए निगम अधिकारी गलत बिल में आ रही धनराशि को जमा करने के निर्देश दे रहे हैं। इससे उपभोक्ताओं की परेशानी और बढ़ रही है। उपभोक्ताओं ने सोशल मीडिया पर इसकी शिकायत विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से की है। इसके बाद भी इस तरह के मामलों का निस्तारण न होना विभाग की बड़ी लापरवाही को उजागर कर रहा है।
जिले में पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम के करीब साढ़े तीन लाख उपभोक्ता हैं। इनकी बिलिंग का कार्य दो निजी एजेंसियों के जिम्मे हैं। इन एजेंसियों को मीटर रीडरों की जिम्मेदारी है कि उपभोक्ताओं के मीटर की सही रीडिंग लेकर समय से बिल भेजें, लेकिन उपभोक्ताओं के मीडर की रीडिंग गलत ली जा रही है। इस वजह से कुछ उपभोक्ताओं के गलत और बढ़े हुए बिल आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर लव कुमार कश्यप ने शिकायत की है कि उनका पिछले दो महीने से बिजली का बिल गलत आ रहा है। शिकायत करने पर कह दिया गया कि नजदीकी बिजली उपकेंद्र पर जाकर बिल सही करा लें, लेकिन बिजली उपकेंद्र पर कर्मियों ने जनरेट बिल को ही जमा करने के लिए कहा दिया और अगले माह के बिल में अतिरिक्त राशि को समायोजित करने की बात कही गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह के मामले में अकेले लव कुमार कश्यप ही नहीं , बल्कि बीते एक सप्ताह में कई अन्य लोगों ने भी सोशल मीडिया और बिजली उपकेंद्र पर शिकायत की है। इस पर अधीक्षण अभियंता संजीव कुमार वैश्य का कहना है कि कोशिश है कि उपभोक्ताओं को सही बिल मिले। किसी उपभोक्ता को किसी प्रकार की परेशानी है तो उनसे संपर्क कर बिल को सही करा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें