नोएडा। कोतवाली सेक्टर-63 पुलिस ने पांच माह पहले लापता युवक को ढूंढ लिया। उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहींं थी। दिसंबर में चोटपुर के हितेश गंगवार ने गुमशुदगी दर्ज कर बताया था कि उसका चचेरे भाई राजपाल 23 दिसंबर की शाम पांच बजे से लापता है। रविवार शाम चोटपुर कॉलोनी के गिट्टी प्लांट पर काम करने वाले व्यक्ति ने उसके भाई के कॉलोनी के हनुमान मंदिर में बैठने होने की जानकारी दी। उसने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने उसे बरामद कर लिया। पूछताछ में युवक ने बताया कि दिन में इधर-उधर घूमने के बाद रात में मंदिर में सो जाता था। ब्यूरो