फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: लापता किशोरी मिली, युवक की तलाश शुरू

Wed, 08 Oct 2025 02:25 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
थाना क्षेत्र के एक गांव से नेपाली मूल की किशोरी लापता हो गई। किशोरी के पिता ने तहसील में उसकी गुमशुदगी दर्ज करवाई। नायब तहसीलदार ने किशोरी की तलाश शुरू की। किशोरी गांव के पास स्थित मोटर मार्ग पर मिल गई। किशोरी के साथ यौन उत्पीड़न की बात सामने आई है। किशोरी की चिकित्सकीय जांच करवाई जा रही है।नायब तहसीलदार सरदार सिंह राणा ने बताया कि क्षेत्र निवासी नेपाली मूल के व्यक्ति छह अक्तूबर को तहसील में आए। उन्होंने बताया कि उनकी 14 वर्षीय बेटी तीन अक्तूबर की रात से लापता है। वह रात को घर में अलग कमरे में सोई थी। सुबह देखा तो वह कमरे में नहीं थी। आसपास तलाश करने और रिश्तेदारों से पता करने पर भी उसका कोई पता नहीं चला। किशोरी की गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की गई। किशोरी शाम को गांव के पास ही स्थित एक मोटर मार्ग पर मिल गई। किशोरी को एक युवक बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया था। युवक फरार चल रहा है। किशोरी के साथ यौन उत्पीड़न की बात भी सामने आई है। उन्होंने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ अपहरण और पॉक्सो एक्ट संबंधी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फरार युवक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें