फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता एजेंसी संचालक का कंकाल मिला, पुलिस पर गंभीर आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
लापता एजेंसी संचालक का कंकाल मिला, पुलिस पर गंभीर आरोप
विज्ञापन

नोएडा। 17 अक्तूबर से लापता बाइक शोरूम के संचालक अंकित कुमार का क्षत-विक्षत शव (कंकाल) शनिवार शाम सेक्टर-88 मंडी के पास पुस्ते पर मिला। परिजनों का कहना है कि कोतवाली फेज-2 पुलिस ने जिस स्थान से कंकाल बरामद किया है, वहीं से एक सप्ताह पहले अंकित की बाइक बरामद की थी। उन्होंने पुलिस पर बाइक बरामदगी की सूचना नहीं देने और एक सब इंस्पेक्टर पर आरोपियों से मिलीभगत कर शव को गायब करने का आरोप लगाया है। वहीं, पुलिस का कहना है कि मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। मृतक का डीएनए टेस्ट कराया जाएगा।
मूल रूप से शिकारपुर, बुलंदशहर के रहने वाले अंकित कुमार (27) याकूबपुर में रहते थे और बादलपुर में टीवीएस स्टार बाइक का शोरूम चलाते थे। परिजनों के अनुसार अंकित 17 अक्तूबर को टीवीएस बाइक पर निकले थे, इसके बाद घर लौटे। 19 अक्तूबर को परिजनों ने कोतवाली फेज-2 में शिकायत दी थी। परिजनों का कहना है कि 4 नवंबर को वह थाने पहुंचे तो वहां अंकित की बाइक खड़ी मिली। थाने के मुंशी ने पूछने के बाद भी कुछ नहीं बताया। 6 नवंबर को परिजनों को पता चला कि अंकित की बाइक सेक्टर-88 मंडी के पास पुस्ते पर मिली है तब परिजन वहां पहुंचे। परिजनों के मुताबिक जहां से पुलिस ने बाइक बरामद की थी वहीं से कुछ दूरी पर 315 बोर का तमंचा, अंकित का कड़ा और चाबी मिली। इस सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मौके से कंकाल बरामद किया। परिजनों का आरोप है कि इस मामले में पुलिस ने हर कदम पर लापरवाही बरती और अंकित के शव को गायब करने में भी सहयोग किया। एक सब इंस्पेक्टर पर मिलीभगत का आरोप लगाया है। परिजनों का यह भी आरोप है कि अंकित की बाइक 28 अक्तूबर को मिली थी। बाद में पुलिस की लापरवाही सामने आई तो 30 अक्तूबर को बाइक की बरामदगी दिखाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। मृतक का शव क्षत-विक्षत अवस्था में मिला है, इस कारण डीएनए जांच कराई जाएगी। लापरवाही बरतने वाले पुलिस कर्मियों की जांच की जाएगी।
- हरीश चंदर, डीसीपी सेंट्रल नोएडा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें