फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: युवक से मारपीट कर घर पर किया पथराव, तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अर्जुन नगर कॉलोनी की गली नंबर 11 में देर रात हुई वारदात
विज्ञापन

देर रात हुई पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। अर्जुन नगर कॉलोनी में बाइक सवार दबंगों ने युवक से मारपीट की। जब पीड़ित ने बचने के लिए गेट बंद किया तो आरोपियों ने पथराव शुरू कर दिया। बुधवार देर रात करीब साढ़े 12 बजे हुई पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। न्यू कॉलोनी थाना पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि अन्य आरोपियों को भी जल्द काबू कर लिया जाएगा।

20 साल के युवक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि देर रात उनका भाई चिराग घर लौट रहा था। तभी 3-4 बाइक पर 8-10 युवकों ने आकर उसे घेर लिया। आरोपियों ने रंजिश को लेकर चिराग से गाली-गलौज और मारपीट की। झगड़े का शोर सुनकर परिवार के लोग बाहर आए तो उनके साथ भी आरोपियों ने मारपीट की। बचने के लिए घर का गेट बंद किया तो आरोपियों ने गेट पर पथराव कर दिया। इस दौरान शिकायतकर्ता और उसके परिवार के कई सदस्यों को चोटें आईं। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पकड़े गए आरोपियों की पहचान मनोहर नगर कॉलोनी निवासी आशीष, मोहित उर्फ ठग्गी और झाड़सा के रोहन के रूप में हुई है। आरोपियों से एक बाइक भी बरामद की गई है। पूछताछ में पता चला है कि आरोपियों के एक अन्य साथी की शिकायतकर्ता के भाई चिराग के साथ काफी समय से रंजिश चल रही थी। इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें