फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा: रैपिडो चालक को चाकू मारकर बाइक और मोबाइल लूटा, अस्पताल में भर्ती; सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

Tue, 17 Feb 2026 01:56 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा

सार

वारदात उस वक्त हुई जब पीड़ित गैलेक्सी चौराहे से लाल कुआं की ओर जा रहा था। हमले में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए मेरठ रेफर किया गया है। जहां उसकी हालत अभी भी चिंताजनक बनी हुई है। 
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेटर नोएडा के बिसरख कोतवाली क्षेत्र में निराला सोसायटी के पास जेएम इंटरनेशनल स्कूल के निकट 14 फरवरी की दरमियानी रात अज्ञात बदमाशों ने रैपिडो बाइक चालक पर चाकू से हमला कर उसकी बाइक और मोबाइल फोन लूट लिया। 

विज्ञापन

वारदात उस वक्त हुई जब पीड़ित गैलेक्सी चौराहे से लाल कुआं की ओर जा रहा था। हमले में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए मेरठ रेफर किया गया है। जहां उसकी हालत अभी भी चिंताजनक बनी हुई है। 

वहीं, एडीसीपी आरके गौतम का कहना है कि सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी। जांच के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें