इस बीच कार समेत तीनों को नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे पर छोड़कर आरोपी फरार हो गए। पुलिस पीड़ितों को घर पर ले आई और मौके पर जांच पड़ताल की गई। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके के नमूने लिए। कारोबारी की पत्नी परविंदर कौर की शिकायत पर सिक्योरिटी गार्ड समेत अन्य के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। डीसीपी रामबदन सिंह ने बताया कि वारदात की जांच के लिए आठ टीमें गठित की गई हैं।
करोड़ों की कोठी, नहीं हैं सीसीटीवी कैमरे
अमरदीप सूटकेस के चक्का बनाने और टायर का कारोबार करते हैं। नोएडा समेत कई शहरों में उनकी फैक्टरी है। करोड़ों की कोठी में कारोबारी परिवार के साथ रहते हैं। हालांकि उसमें पुलिस को कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं मिला। अब तक की जांच में बाहर से बल पूर्वक प्रवेश का प्रमाण नहीं मिला है।
100 से अधिक सीसीटीवी फुुटेज खंगाले, मिले सुराग : पुलिस घटनास्थल से लेकर एक्सप्रेसवे तक लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। सोमवार रात तक पुलिस की टीमें 100 से अधिक कैमरों की फुटेज खंगाल चुकी थी। इसमें कुछ सुराग हाथ लगे हैं। इन फुटेज में कई स्थानों पर कारोबारी की कार दिख रही है। पुलिस यह पता लगा रही है कि बदमाश एक्सप्रेसवे के बाद किस तरफ भागे थे।
सुरक्षा गार्ड की भूमिका संदिग्ध पांच से अधिक हिरासत में
वारदात के बाद पुलिस ने पांच से अधिक संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। कोठी में तैनात सिक्योरिटी गार्ड से भी गोपनीय स्थान पर पूछताछ जारी है। उसके मोबाइल की जांच की जा रही है। हाल के दिनों में किन लोगों से उसकी बातचीत हुई या संपर्क में आया। इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। पीड़ित पक्ष ने भी सुरक्षा गार्ड की भूमिका को संदिग्ध बताया है। पुलिस के मुताबिक गार्ड अपना बयान भी बदल रहा है। पुलिस यह पता लगा रही है कि बदमाशों के घर में दाखिल होने के वक्त वक्त सुरक्षा गार्ड कहां था।