फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जिम से लौट रही युवती से अभद्रता का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। बीटा-2 कोतवाली क्षेत्र के निम्बस-2 सोसाइटी में रहने वाली युवती के साथ कुछ युवकों ने अभद्रता कर दी। आरोपियों ने मदद को जिम से आए एक युवक से गाली-गलौज और मारपीट की। पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता दीया का कहना है कि 11 सितंबर की रात करीब 8 बजे वह जिम गई थी। जिम से लौटकर जब वह मार्केट पार्क स्ट्रीट पर थी तभी लोकेश, रकम, दिपांशु और आशीष नाम के युवक अपने साथियों के साथ वहां पहुंचे और अभद्रता करने लगे। युवती ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया। आवाज सुनकर जब लोग जुटने लगे तो युवती के जिम के एक परिचित युवक भी मदद के लिए आ पहुंचे। आरोप है कि युवकों ने उन पर भी हमला कर दिया और जमकर गाली-गलौज की। पुलिस ने मामले में नामजद चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें