ग्रेटर नोएडा। रोटरी क्लब नोएडा एलिगेंस ने जीबीटीसी ट्रस्ट के सहयोग से उच्च प्राथमिक विद्यालय भीकनपुर जेवर में 10वीं स्मार्ट क्लास का उद्घाटन किया। इस अवसर पर छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस पहल के तहत विद्यालय को अत्यधिक स्मार्ट क्लास उपकरण प्रदान किए गए। परियोजना का उद्देश्य बच्चों को तकनीक शिक्षा के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण पढ़ाई के प्रति प्रेरित करना रहा। इस मौके पर कर्नल अपूर्व टंडन, नितिन चतुर्वेदी, खंड शिक्षा अधिकारी जेवर मो. राशिद, प्रधानाध्यापक मोनिका मिश्रा, अर्चना शिरोमणि, दुर्गेश शुक्ल, दिलीप सिंह,पीके सिंह, देवेश मोहन आदि उपस्थित रहे। ब्यूरो