फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: नाबालिग ने जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए किराए पर ली ऑडी, राहगीर को कुचला

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


नई दिल्ली।
दोस्त के जन्मदिन की पार्टी मनाने के लिए लग्जरी कार से निकले नाबालिग ने एक राहगीर को कुचल दिया। हादसे में राहगीर की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान किशनगढ़ निवासी उमाशंकर (45) के रूप में हुई है। राहगीर को कुचलने के बाद कार ने तीन अन्य वाहनों को भी टक्कर मार दी। पुलिस के मुताबिक, 4 अक्तूबर को दोस्त का जन्मदिन यादगार बनाने के लिए 17 वर्षीय किशोर ने 16 हजार रुपये में लग्जरी ऑडी कार किराए पर ली थी। सभी दोस्त लग्जरी कार में घूम रहे थे। देर रात करीब 2:30 बजे वे किशनगढ़ स्थित सीएनजी पंप के सामने पहुंचे। उस समय कार 17 वर्षीय किशोर चला रहा था। तेज रफ्तार के कारण कार अनियंत्रित होकर तीन वाहनों से टकरा गई। टक्कर की चपेट में आने से सड़क से गुजर रहे उमाशंकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।



हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल वाहनों को भी कब्जे में लिया है। अब पुलिस कार किराए पर देने वाली कंपनी से बुकिंग से संबंधित रिकॉर्ड और वाहन सौंपने की प्रक्रिया की जानकारी ले रही है। हादसे के बाद पुलिस ने किशोर को पकड़कर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जेजे बोर्ड-II के समक्ष पेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



जांच के दायरे में कंपनी : पुलिस यह भी जानकारी जुटा रही है कि नाबालिग को वाहन देने से पहले उसकी उम्र, ड्राइविंग लाइसेंस और अन्य जरूरी दस्तावेजों का सत्यापन किया गया था या नहीं। यदि जांच में नियमों की अनदेखी या अनिवार्य सत्यापन में लापरवाही सामने आती है तो कंपनी के खिलाफ भी कार्रवाई की जा सकती है। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि किशोर ने दोस्त के जन्मदिन की पार्टी के लिए एक ऐप के माध्यम से ऑडी कार बुक की थी। इसके लिए उसने करीब 16 हजार रुपये का भुगतान किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें