फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: नाबालिग घरेलू सहायिका के साथ बर्बरता... नोएडा की इस सोसायटी में रोती मिली बच्ची; शरीर पर मिले चोट के निशान

Tue, 12 Nov 2024 12:02 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

नोएडा की एक सोसायटी से नाबालिग घरेलू सहायिका को बचाया गया है। एक बहुमंजिला इमारत में घरेलू नौकरानी के रूप में काम करने वाली बच्ची को सोमवार को छुड़ाया गया। आरोप है कि काफी समय से मकान मालिक उसे प्रताड़ित कर रहे थे।
विज्ञापन
नाबालिग घरेलू सहायिका को बचाया गया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोएडा के सेक्टर 137 स्थित लाजिक्स ब्लॉसम काउंटी सोसाइटी में एक चाइल्ड लेबर का वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो में एक बच्ची ने मकान मालिक पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। ऐसे में सोसाइटी की एओए ने पुलिस और बाल कल्याण समिति को बुलाकर बच्ची को बाल कल्याण समिति को सौंप दिया है।
विज्ञापन


सोसाइटी के एओए अध्यक्ष मनोज प्रसाद ने बताया कि सोमवार की सुबह सोसाइटी निवासी को एक फ्लैट के बाहर बच्ची रोते हुए मिली थी। बच्ची की उम्र करीब 10-12 साल है। इस पर उन्होंने रोने का कारण पूछा तो बताया कि वह सोसाइटी के एक फ्लैट में काम करती है और मकान मालिक उसे बहुत मारते हैं। 

बच्ची ने अपने चोट के निशान भी दिखाए और वह बहुत रो रही थी। इस पर निवासी ने इस बच्ची का वीडियो बना लिया। इसके बाद हमने पुलिस और बाल कल्याण समिति को बुलाया। बाल कल्याण समिति बच्ची को अपने साथ ले गई है। पुलिस का कहना है कि बच्ची बाल कल्याण समिति के सुपुर्द कर दी गई है इसलिए आगे की कार्रवाई भी उसी स्तर से की जाएगी।
विज्ञापन


बच्ची का रेस्क्यू किया गया
बाल कल्याण समिति के चेयरमैन डॉ. केसी विदमानी ने बताया कि बाल कल्याण समिति की ओर से बच्ची को रेस्क्यू कर लिया गया था और बच्ची को ग्रेटर नोएडा स्थित एक बाल आश्रय गृह में रखा गया है। इसके साथ ही मामला पुलिस को सौंप दिया गया है। पुलिस इस मामले में तहकीकात करके आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें