फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: माइनर टूटी, 30 एकड़ खेतों में घुसा पानी

Tue, 07 Oct 2025 12:04 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
डबवाली के गांव अलीकां के पास टूटी हुई माइनर।
विज्ञापन
डबवाली। उपमंडल के गांव अलीका के समीप बहने वाली माइनर नंबर 6 के टूट जाने से आसपास के खेतों में पानी भर गया। तेज बहाव के कारण 30 एकड़ के करीब कई किसानों की धान और कपास की फसलें जलमग्न हो गईं। सूचना मिलने के बाद प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और माइनर के पानी को बंद कर दिया गया। मंगलवार को माइनर को दुरुस्त करने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन

किसान जसविंदर सिंह, रूप सिंह और तरसेम सिंह ने बताया कि सिंचाई विभाग ने माइनर की मरम्मत नहीं करने के चलते कटाव हुआ है और फसलों को नुकसान पहुंचा है। किसानों ने प्रशासन से जल्द से जल्द नहर की मरम्मत और मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें