फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में किया प्रचार

विज्ञापन
विज्ञापन
तावडू। गुरुग्राम लोकसभा क्षेत्र से सांसद व केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने मंगलवार को तावडू के गांव मोहम्मदपुर अहीर में भाजपा प्रत्याशी संजय सिंह के पक्ष में चुनाव प्रचार किया और भाजपा प्रत्याशी को जिताने का आह्वान किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार के कार्यकाल में सरकारी नौकरियों में पारदर्शिता बरती गई है। काबिलियत के आधार पर नौकरी दी गई है। भाजपा एक अनुशासित पार्टी है। इसमें शीर्ष नेतृत्व टिकट का निर्णय करता है, टिकट मिलने के बाद सभी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी बन जाती हैं कि वह सभी मतभेदों को भुलाकर पार्टी के प्रत्याशी को जिताने का काम करे। इस दौरान उन्होंने कश्मीर में धारा 370 को लेकर अपने बयान में कहा कि वर्तमान केंद्र सरकार ने धारा 370 को हटाकर एक साहसिक कार्य किया है। 2014 में नरेंद्र मोदी को पूरे देश ने अपना नेता मान लिया था। दोबारा विश्वास जताते हुए 2019 में उन्हें फिर देश का प्रधानमंत्री बनाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा की लहर जारी है। 21 अक्तूबर को ज्यादा से ज्यादा संख्या में भाजपा के पक्ष में मतदान करें। ताकि प्रदेश में विकास को और अधिक मिल सके। इस अवसर पर पार्टी के कार्यकर्ता व नेता मौजूद थे।
विज्ञापन

फोटो कैप्शन: केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह व भाजपा प्रत्याशी का स्वागत करते कार्यकर्ता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें