रबूपुरा (संवाद)। फूल विहार क्षेत्र में स्थित गेस्टहाउस में सोमवार को चार नकाबपोश युवकों ने किशोर पर चाकू और डंडे से हमला कर दिया। किशोर के पिता ने थाने में तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है। 12वीं कक्षा के छात्र फूलपुर निवासी पीयूष राठौर (17) के पिता शिवकुमार ने बताया कि सोमवार दोपहर वह गेस्ट हाउस में मौजूद था। चार नकाबपोश युवक गेस्ट हाउस में घुस गए। नकाबपोश युवकों ने पीयूष पर लोहे की रॉड और चाकू से हमला कर दिया। स्वयं को बचाने में पीयूष के हाथ में चाकू लग गया।